27 दिसंबर 2012 - 20:30

सऊदी अरब के तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत में राजनीतिक क़ैदियों की आज़ादी के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाकर आले सऊद के सुरक्षा बलों ने कम से कम एक प्रदर्शनकारी की हत्या कर दी..........

सऊदी अरब के तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत में राजनीतिक क़ैदियों की आज़ादी के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाकर आले सऊद के सुरक्षा बलों ने कम से कम एक प्रदर्शनकारी की हत्या कर दी। शुक्रवार को स्थानीय सूत्रों ने बताया कि रियाद के पूर्वी ज़िले क़तीफ़ में सऊदी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिसमें एक 18 वर्षीय युवक अली अल मरार की मौत हो गई। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, पुलिस की इस कार्यवाही में अनेक दूसरे प्रदर्शकारी घायल हो गए तथा कई एक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया, यह ऐसी स्थिति में है कि जब प्रदर्शनकारी सरकार से राजनीतिक क़ैदियों की आज़ादी की मांग कर रहे थे। पत्रकारों ने आगे कहा कि क़तीफ़ के केंद्र में दो वाहनों में भरकर आये पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की ओर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी और लोगों के घरों की ओर भी गोलिया बरसाईं। ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब का तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत फ़रवरी 2011 से सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। ........... 166